SwadeshSwadesh

जाह्नवी कपूर मना रही है अपना 23वां जन्मदिन

janhavi kapoor mna rahi hai 23 year birthday

Update: 2020-03-06 05:47 GMT

मुंबई। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही है। जाह्नवी फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी है। जाह्नवी का जन्म 6 मार्च, 1997 को मुंबई में हुआ। जाह्नवी ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। फिल्म की शुरुआत करने से पहले उन्होंने कैलिफोर्निया में ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय का कोर्स किया। बॉलीवुड में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जाना जाता है। जाह्नवी अपना जन्मदिन मनाने के लिए पिता बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के घर पर पहुंची। इस दौरान जाह्नवी ने व्हाइट आउटफिट पहना था। श्रीदेवी की निधन के बाद जाह्नवी और उनकी छोटी बहन खुशी अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला के बहुत करीब आ गए हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला बोनी कपूर के पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। अक्सर सभी को एक दूसरे के साथ जन्मदिन और त्योहार मनाते देखा गया है। इस बार जाह्नवी कपूर अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाएंगी।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 'धड़क' जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म है, इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। यह मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'धड़क' 2018 में हुई थी। श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थी, जब श्रीदेवी की निधन हुई थी जब जाह्नवी कपूर अपनी पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थी। जाह्नवी कपूर की तुलना अक्सर उनकी मां श्रीदेवी से की जाती है। जाह्नवी कपूर की पिछले साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। क्योंकि वह कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थी। जाह्नवी कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी का दिल जीत लिया है और उनका फैशन सेंस भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है।

इस साल जाह्नवी के पास कई फिल्में हैं। वह इन दिनों हार्दिक मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रूही अफजाना' की शूटिंग में बिजी हैं। जाह्नवी पहली बार 'रूही अफजाना' में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगी। फिल्म'रूही अफजाना' इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। फिल्म 'दोस्ताना 2' करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसका निर्देशक कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं। 'दोस्ताना 2' इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। 'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। वहीं जाह्नवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। गुंजन सक्सेना ने 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल वॉर में अहम भूमिका निभाई थी। इनके अलावा जाह्नवी करण जौहर के पीरियड फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा होंगी। 

Tags:    

Similar News