SwadeshSwadesh

देशवासी विवेकपूर्ण ढंग से जल का यपयोग करें : उपराष्ट्रपति

Update: 2021-03-22 07:30 GMT

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज विश्व जल दिवस के मौके पर पानी की उपयोगिता बताते हुए देशवासियों से इसके विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया ताकि भावी पीढ़ियों को इससे वंचित न होना पड़े।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा, आज विश्व जल दिवस के अवसर पर हमारे जीवन में जल की अपरिहार्यता पर विचार करें और जीवन के लिए जरूरी इस सीमित प्राकृतिक संसाधन के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लें। भावी पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण करें, उसकी प्रत्येक बूंद बेशकीमती है।

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने और जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत की थी। साल 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास के नजरिए से संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में विश्व जल दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। इसका आयोजन पहली बार 1993 में 22 मार्च को हुआ था। उसी समय से हर साल अलग-अलग विषय पर विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम- वेल्यूइंग वॉटर है। इसका लक्ष्य लोगों को पानी का महत्व समझाना है।

Tags:    

Similar News