SwadeshSwadesh

सपना चौधरी कर रही थीं अपनी पार्टी के खिलाफ प्रचार, जानें क्या है मामला

Update: 2019-10-19 16:46 GMT

पानीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सपना हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के प्रत्याशी गोपाल कांडा के लिए प्रचार कर रही थीं। कांडा सिरसा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप रतुसरिया के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। हालांकि पार्टी की आपत्ति के बाद सपना ने कांडा के प्रचार से हाथ खींच लिए।

हम आपको बता दें कि शनिवार को प्रचार अभियान के अंतिम दिन सपना हलोपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने आ रही थीं, लेकिन उन्होंने सही समय पर अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। सपना ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सपना को कड़ी चेतावनी दी थी। हरियाणा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है, नतीजे 24 तारीख को आएंगे। बता दें कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना चौधरी को ऐसा करने से रोका। बताया जा रहा है कि सपना ने पार्टी को बताया है कि उनके स्टाफ ने गोपाल कांडा के लिए प्रचार करने की सलाह दी थी। सपना ने तर्क दिया कि स्टाफ ने उनसे कहा था कि कांडा के लिए प्रचार किया जा सकता है, क्योंकि वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सपना ने कांडा के लिए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सपना को भाजपा ने कड़ी फटकार लगाई। उनसे पूछा गया कि वह पार्टी में रहते हुए कैसे दूसरे उम्मीदवार के लिए प्रचार कर सकती हैं। कांडा के लिए वोट की अपील करने सपना के साथ मिका सिंह भी आने वाले थे। सपना का कार्यक्रम रद्द होने पर अकेले मिका सिंह पहुंचे।

Tags:    

Similar News