SwadeshSwadesh

ये सभी बैंक के पीछे के गेट से पैसे ले गए, देश में अब होगा न्याय : राहुल गांधी

Update: 2019-05-16 11:19 GMT

कुशीनगर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में अब होगा न्याय। मोदी सरकार ने आपको बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया। क्या आपने अपनी लाइन में अम्बानी को देखा, चौकसी को देखा, नीरव मोदी काे देखा, नहीं देखा ना। ये सभी बैंक के पीछे के गेट से पैसे ले गए। ये सभी प्रधानमंत्री के साथी हैं।,

यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने गुरुवार को कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्र के मथौली बाजार स्थित किसान इंटर काॅलेज के खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम आपको 72000 रुपए देंगे। यह पांच हजार परिवारों के खाते में डाले जाएंगे। यह चुनावी वादा नहीं है यह आपको दिया जाएगा।

Similar News