SwadeshSwadesh

केरल, अंडमान,गोवा कोरोना स्वस्थ होने में आगे, मृत्यु दर में मेघालय, झारखण्ड, पंजाब सबसे आगे

Update: 2020-04-16 19:13 GMT

नईदिल्ली।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने विश्व के अधिकांश देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। पूरे विश्व में 21 लाख 29 हजार 927 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  जिसमें से विश्व स्तर पर 1 लाख 42 हजार 714 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ 5 लाख 39 हजार लोग इस बीमारी से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।

कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में देखने को मिल रहा है।  अमेरिका में अब तक 6 लाख 53 हजार 99 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां 33 हजार 394 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 56 हजार 590 लोग अब तक स्वस्थ हो चूके है।अमेरिका के बाद स्पेन इस सूचि में विश्व में दूसरे स्थान पर है। जहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 82 हजार 856 है।  यहां संक्रमण के चलते अब तक 19 हजार 130 लोगों की मौत हुई है  जबकि स्वस्थ होने वालों का आकड़ा 74 हजार 797 है। इस सूचि में तीसरे स्थान पर स्थित इटली में 1 लाख 65 हजार 155 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। यहां अब तक इस महामारी से 21 हजार 645 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है , वही 38 हजार 092 लोग इस देश में  पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके है।  

यदि हम भारत में कोरोना संक्रमण की बात करें तो तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार दोपहर दो बजे तक उपलब्ध आकड़ो के अनुसार आज देश में 389 नए मामले सामने आने के बाद 12759 लोग इस माहामारी से देश में अब तक संक्रमित हो चुके है। जिसमें से अब तक देश में 420 लोगों की मौत हुई है।वहीँ 1 हजार 520 लोग इस महामारी से स्वस्थ होकर घर जा चुके है।  

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की यदि बात करें तो 2 हजार 919 मरीजों के साथ महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर है। संक्रमितों राज्यों की सूचि में दूसरे स्थान पर स्थित दिल्ली में अब तक 1 हजार 578 लोग इस वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके है।  इस सूचि में तीसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में अब तक 1242 मामले सामने आ चुके हैं।  इस सूचि में आज मध्यप्रदेश राजस्थान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुचं गया है। जहां अब तक 1 हजार 120 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके है।  वही राजस्थान 1 हजार 23 मामलों के साथ पांचवे स्थान पर हैं।  

सर्वाधिक स्वस्थ दर -

देश में कोरोना से स्वस्थ एवं मरने वालों की राज्यवार बात करें तो मरीजों के स्वस्थ होने की 90 % दर सबसे ज्यादा अंडमान निकोबार में हैं।  यहां अब तक संक्रमण के 11 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके है। यहां किसी भी मरीज की मौत ना होने से यहां कोरोना से मृत्यु दर शून्य है। देश में दूसरे नंबर पर स्वस्थ होने की दर गोवा की है। जहां 71.43 की दर से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। यहां भी अब तक किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृत्यु दर शून्य है। गोवा में अब तक 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है। 

सर्वाधिक मृत्यु दर - 

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की सर्वाधिक दर मेघालय ,झारखण्ड, पंजाब, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश है। मेघालय में मृत्यु दर 14 प्रतिशत है।  यहां अब तक 7 लोग संक्रमित मिले हैं।  जिसमें से 1 की मृत्यु हुई है। इसके बाद  झारखण्ड में सर्वाधिक मृत्यु दर 7.14 है।  यहां अब तक 28 लोग संक्रमित मिले है।  जिसमें से 2 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं। पंजाब में मृत्यु दर 6.99 है।  यहां अब तक 186 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 13 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की दर 6.41 है। मध्य प्रदेश की यदि बात करें तो यहां कोरोना से मरने वालों की दर 5.37 है। जबकि स्वस्थ होने वालों की दर 6.48 प्रतिशत है। 

सबसे कम मृत्यु दर -

देश में शुरुआती समय में कोरोना के हॉटस्पॉट बनकर उभरे राजस्थान एवं केरल में मरने वालों की दर सबसे कम है। राजस्थान में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की दर 0.29 सबसे कम हैं। केरल में संक्रमण से मरने वालों की दर 0.77 है। इन राज्यों में से राजस्थान में अब तक 1023 मरीज मिले हैं। जिसमें से सिर्फ 3 लोगों की ही मौत हुई हैं। जबकि यहां 14.37 की दर से 147 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीँ केरल में अब तक 388 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें से सिर्फ 3 लोगों की मृत्यु हुई है एवं 56.19 की दर से अब तक 218 लोग स्वस्थ हो चुके है।  



  

Full View

Tags:    

Similar News