SwadeshSwadesh

रिपोर्ट : झारखंड का झरिया भारत का सबसे प्रदूषित शहर

Update: 2020-01-21 10:22 GMT

नई दिल्ली। कोयले के मुख्य स्रोत में से एक झारखंड के झरिया को देश का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है। हालांकि दिल्ली की हवा में हल्का सुधार देखने को मिला है। ये जानकारी मंगलवार को ग्रीन पीस इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में दी गई। बता दें कि दिल्ली पूरे देश में प्रदूषण के मामले में नंबर 10 पर है जबकि साल भर पहले ये आठवें नंबर पर थी।

झारखंड के धनबाद को उसके कोयले और इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है। और ये भारत का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। देश भर के 287 शहरों से पीएम 10 डेटा के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम का लुंगलेई सबसे कम प्रदूषित है और इसके बाद मेघालय का डौकी भी। शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में से छह उत्तर प्रदेश में हैं- नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद और फिरोजाबाद।

Tags:    

Similar News