SwadeshSwadesh

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,724 नए केस, 648 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 28,472 मरीज हुए स्वस्थ

Update: 2020-07-22 05:17 GMT

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार 724 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,92,915 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 648 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28,732 तक पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,11,133 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 28,472 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 7,53,050 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 63.12 प्रतिशत हो गया है।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या इस प्रकार है-

अंडमान और निकोबार- 212, आंध्रप्रदेश में 58668, अरुणाचल प्रदेश-858, असम-25382, बिहार-28952,चंडीगढ़-751,छत्तीसगढ़-5729, दिल्ली- 125096, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 705, गोवा 4027, गुजरात-50379, हरियाणा- 27462, हिमाचल प्रदेश- 1664, झारखंड- 6159, कर्नाटक- 71069 , केरल-13994, मध्यप्रदेश-24095, महाराष्ट्र-3,27031, मणिपुर-2015, मिजोरम-490, मेघालय-317, नगालैंड-1030,ओडिशा-18757,पुदुचेरी-2179,पंजाब-10889,राजस्थान-31373,सिक्किम-330, तमिलनाडु-180643, तेलंगाना- 47705, त्रिपुरा-3331, जम्मू और कश्मीर-15258, लद्दाख-1198, उत्तरप्रदेश में 53288, उत्तराखंड-4849, पश्चिम बंगाल- 47030 मामले की पुष्टि हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News