SwadeshSwadesh

पाकिस्तानी सैनिकों की ओर सेे एलओसी पर भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड जवाब

Update: 2019-07-12 09:26 GMT

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुबह आठ बजे, पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना और कृष्णा घाटी सेक्टर में रिहायशी इलाकों पर छोटे हथियारों से भारी गोलाबारी की। पुलिस ने बताया कि कुछ गोले रिहायशी इलाकों में भी गिराए। फिलहाल किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है। भारतीय सैनिकों ने प्रभावी रूप से कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया।

Similar News