DGCI ने मॉडर्ना वैक्सीन के आयात को दी मंजूरी, सरकार जल्द कर सकती है घोषणा

Update: 2021-06-29 12:09 GMT

नईदिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान जोर - शोर से चल रहा है।  इसे और मजबूत करने के लिए विदशी वैक्सीनों के उपयोग को लगातार मंजूरी दी जा रही है। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक के बाद ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इण्डिया ने सिप्ला कंपनी की मॉडर्ना वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है।केंद्र सरकार जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। 

मॉडर्ना ने भारत में उपयोग की जाने वाली चौथी वैक्सीन है। कंपनी ने बताया की अमेरिकी सरकार ने भारत को कोरोना टीके की डोज निश्चित संख्या में भारत को देने के लिए मंजूरी दे दी है। मॉडर्ना उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने क्लिनिकल ट्रायल में छूट की मांग की थी। बता दें की फाइजर और मॉडर्ना ने भारत में वैक्सीन लांच करने के लिए इन्डेम्निटी देने की शर्त राखी थी। जोकि वैक्सीन कंपनियों को कानूनी जवाबदेही से मुक्ति देती है।  मॉडर्ना को मंजूरी मिलने से भारत में जारी टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी।   

वर्तमान में भारत में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, रूस की स्पुतनिक-वी कोरोना के खिलाफ भारत में उपयोग की जा रही है।  इसके अलावा डीआरडीओ द्वारा बनाई गई 2-DG दवा दी जा रही है। 

Tags:    

Similar News