सिंघु बॉर्डर पहुंच किसानों से मिले केजरीवाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Update: 2020-12-07 08:11 GMT

नईदिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ किसान राजधानी दिल्ली में लगातार आंदोलन कर रहे है।  उनके आंदोलन का आज 12 वां दिन है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आंदोलन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। वह यहाँ पहुंचकर किसानों से मिलने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए है।  

उन्होंने कहा की हम इस लड़ाई में किसानों के साथ खड़े है। किसानों की लड़ाई और मुद्दा जायज है। मैं यहां आज एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि सेवादार के रूप में आया हूँ मैंने यहां सभी इंतजामों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा की जब किसान आंदोलन शुरू हुआ तब स्टेडियमों को अस्थाई जेल बनाने के लिए कहा गया।  हम पर काफी दबाव भी बनाया गया।  लेकिन हम किसी दबाव में नहीं आये और स्टेडियमों को जेल बनाने की अनुमति नहीं दी। केंद्र की योजना किसानों को जेल में डालने की थी लेकिन हमारे निर्णय से आंदोलन को मजबूती मिली।केजरीवाल ने भारत बंद पर कहा की हम भारत बंद का समर्थन कर रहे है। हमारे सभी कार्यकर्ता इसमें  शांतिपूर्वक शामिल होंगे।  हम  इसे सफल बनायेंगे 



Tags:    

Similar News