SwadeshSwadesh

नागरिकता संशोधन विधेयक - 2019 राज्यसभा में पेश

Update: 2019-01-09 09:54 GMT

नई दिल्ली। असम में हो रही हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 को राज्यसभा में पेश किया।

राज्यसभा में विधेयक रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मामले में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है कि यह केवल असम के लिए है। यह विधेयक अन्य राज्यों में रह रहे प्रवासियों पर भी लागू होता है।

लोकसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 को मंगलवार को ध्वनिपत पारित कर दिया जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान में उत्पीड़न का शिकार छह धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भारत की नागरिकता पा सकेंगे। (हिस) 

Similar News