SwadeshSwadesh

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बने बैजयंत जय पांडा

Update: 2019-03-08 14:20 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने बैजयंत जय पांडा को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को बैजयंत जय पांडा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता का दायित्व सौंपा।

ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) के वरिष्ठ नेता रहे पांडा ने गत चार मार्च को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल(बीज) ने ओडिशा में केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद रहे बैजयंत पांडा को गत वर्ष जनवरी में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। उसके बाद पांडा ने मई 2018 में लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह बीजद के प्रमुख नेताओं में से एक थे और पार्टी की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभालने के अलावा संसद में अपनी पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

Similar News