मिशन 2026 के लिए जवानों का बड़ा एक्शन, सुकमा में मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली ढेर की खबर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की मिशन 2026 के लिए बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है।

Update: 2025-12-18 05:15 GMT

सुकमाः छत्तीसगढ़ के सुकमा में मिशन 2026 के तहत नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। थाना गोलपल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर जारी है। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। तीन नक्सलियों के ढेर होने की खबर है।

दरअसल, सुकमा में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी ने गोलपल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों के ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी है। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया।

दोनों के बीच रुक रुककर हो रही फायरिंग

गुरुवार की सुबह ही घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में दोनों के बीच ऑपरेशन तेज हो गया है। दोनों के बीच रुक रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं, इलाके में अतिरिक्त बल अलर्ट मोड पर है।

तीन नक्सली मारे जाने की खबर

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है। फिलहाल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं, जो तीन नक्सली ढेर हुए हैं। उनकी पहचान हो गई है। मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य हैं। एक महिला नक्सली शामिल है।

मारे गए नक्सली माड़वी जोगा, सोढ़ी बंड़ी और नुप्पो बजनी बताए जा रहे हैं। तीनों ही एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी के बताए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News