CRPF Jawan Suicide: बीजापुर में CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

Update: 2025-07-30 07:35 GMT

CRPF Jawan Commits Suicide in Bijapur : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में बुधवार को एक CRPF जवान आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान CRPF की 22वीं बटालियन में तैनात था। मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। यह पूरी घटना मिंगाचल कैंप की बताई जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। माना जा रहा है कि, किसी पारिवारिक समस्या के चलते जवान ने यह कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

जवान की आत्महत्या की घटना के बाद CRPF कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने CRPF जवान के आत्महत्या की पुष्टि की है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।  


Tags:    

Similar News