Elephant Calf Viral Video: कुएं से बाहर निकाला हाथी का बच्चा, निकलते ही जेसीबी से भिड़ा; वीडियो वायरल
Baby Elephant Fell into Well Viral Video : रायगढ़। खरसिया रेंज के अंतर्गत तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल के कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। कुएं हाथी का बच्चा रेस्क्यू करने वाली JCB से भिड़ गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग भी चिल्लाने लगे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा
जानकारी के मुताबिक, गुरूवाल अलसुबह हठी का बच्चा इस कुएं में गिरा था जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर घटना स्थल पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि, इस इलाके में हाथियों का बड़ा दल घूम रहा है। यह हाथी का बच्चा शायद उसी दल का है। हाथी का बच्चा पत्ता खाने के लिए पेड़ के पास गया होगा और पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिर गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जेसीबी से भिड़ा हाथी का बच्चा
गुर्दा सर्किल के कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को छह से सात घंटे के अंदर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। कुएं बाहर आते ही हाथी के बच्चे ने अपनी सूंड से जेसीबी से लड़ने की कोशिश की। इसके बाद वहां से भाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विभाग टीम ने बताया कि, जैसे ही घटना की सूचना मिली वैसे ही एक टीम जेसीबी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। लगभग सात घंटे में हाथी के बच्चे को बाहर निकाल लिया गया है। यह बेबी एलिफेंट इलाके में घूम रहे हाथी के बड़े दल से हो सकता है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में अपने दल के साथ जंगल में गए हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया था। जिसे जेसीबी की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया था। कुएं से सुरक्षित निकलने के बाद हाथी के बच्चे ने जेसीबी को सूंड़ लगाकर धन्यवाद दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब शेयर किया था।