SwadeshSwadesh

भिंड से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी घर से हुई गायब, पति ने प्रेमी के साथ भागने का जताया शक

Update: 2022-06-27 11:01 GMT

भिंड। निकाय चुनाव के प्रचार में जहां प्रदेश भर में सभी प्रत्याशी व्यस्त है। वहीं भिंड की लहार नगर पालिका कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां वार्ड -11 से उम्मीदवार पूजा कुशवाहा अपने घर से गायब हो गई है।  

दरअसल, लहार नगर पालिका की कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाह पूजा कुशवाहा के परिजनों का कहना है की वह कल रात से घर से गायब हो गई है। उन्होंने इसकी शिकायत लहार पुलिस थाने में की है।  पुलिस ने बताया की प्रत्याशी के पति ने शिकायत में बताया की पत्नी पूजा रात में किसी व्यक्ति से वीडियो कौल पर बात रही थी।  जिसे लेकर उसने डांटा था। इसके बाद वह रात में सो गए लेकिन जब सुबह जागे तो पत्नी घर पर नहीं थी। पति ने शक जताया की पत्नी जिस व्यक्ति से रात में बात कर रही थी उसी के साथ भाग गई है।  

Tags:    

Similar News