भिंड में भाजपा को झटका, पूर्व विधायक बहुजन समाज पार्टी में शामिल

टिकट ना मिलने से रसाल सिंह ने रविवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिय था

Update: 2023-10-16 12:16 GMT

भिंड। मप्र में चुनाव का ऐलान होते ही दल-बदल का दौर शुरू हो गया है।  भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह ने आज बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया।  उन्होंने एक दिन पहले ही नाराजगी के चलते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था।  

बता दें कि रसाल सिंह चार बार भिंड की रौन विधानसभा से विधायक रह चुके है। प[पिछले दो चुनाव वे लहार विधासनभा सीट पर कांग्रेस नेता डॉ गोविन्द सिंह से हार गए थे। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। पार्टी ने रसाल सिंह की जगह अंबरीश शर्मा को मैदान में उतारा है।इससे नाराज रसाल सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। अब वे बसपा के टिकट पर लहार से चुनाव लड़ेंगे।  


Tags:    

Similar News