Naxalite Arrested: एरिया कमांडर नक्सली राजेंद्र सिंह खैरवार गिरफ्तार, 10 सालों से था फरार

Update: 2025-04-08 07:42 GMT

Absconding Naxalite Rajendra Singh Khairwar Arrested : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सक्रिय एरिया कमांडर और सब जोनल कमांडर राजेंद्र सिंह खैरवार को गिरफ्तार लिया है। लूटपाट और हत्या जैसे कई बड़ी वारदातों में शामिल आरोपी 10 सालों से फरार था। पुलिस ने अब नक्सली राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सामरी पाठ थाने की पुलिस को आरोपी नक्सली राजेंद्र सिंह खैरवार को झारखंड के गढ़वा में होने की खबर मिली थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक टीम बनाई और नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई।

यहाँ जवानों ने पूरी सूझबूझ और प्लान के हिसाब से नक्सली राजेंद्र को दबोच लिया और फिर आरोपी को छत्तीसगढ़ लाया गया। यहां जवानों ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने सारे जुर्म क़ुबूल लिये।

सीआरपीएफ जवानों की आवाजाही के मुख्य मार्ग पर आई़डी टिफिन बम लगाने में मुख्य साजिशकर्ता रहा नक्सली राजेंद्र सिंह खैरवार की साजिश को डॉग स्क्वाड, बीडीएस समेत पुलिस बल की टीम ने नाकाम कर दिया था।

समय रहते जवानों ने बम को डिफ्यूज कर दिया था और अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबध कर लगातार पता तलाश कर रही थी। बता दें कि, IED टिफिन बम लगाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड राजेंद्र सिंह खैरवार पिछले 10 सालों से फरार था। 

हत्या, मारपीट, लूटपाट और मुठभेड़ की घटनाओं में शामिल

एसीपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि झारखंड और छत्तीसगढ़ में हत्या, मारपीट, लूटपाट और मुठभेड़ की घटनाओं में शामिल रहा आरोपी साल 2015 के बाद से फरार चल रहा था। अब 10 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस का सफलता मिली है। आरोपी को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News