Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बसंत पंचमी पर योगी आदित्यनाथ ने लगायी आस्था की डुबकी, मांगा आशीष
बसंत पंचमी पर योगी आदित्यनाथ ने लगायी आस्था की डुबकी, मांगा आशीष
-उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता ने किया स्नान
Swadesh Digital | 30 Jan 2020 7:14 AM GMT
X
X
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसंत पंचमी पर्व की पुण्य बेला पर गुरुवार को अरैल घाट पहुंचे और संगम में स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना करके देश में शांति के लिए आशीर्वाद मांगा।
माघमेला के महत्वपूर्ण स्नान पर्व बसंत पंचमी की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सतुआ बाबा उर्फ संतोष दास के साथ संगम के अरैल घाट पर पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाया।
स्नान करने के बाद योगी व उनके सहयोगी मंत्रियों ने पूजा-अर्चना की। यहां से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। वह प्रयागराज से आगे बढ़ने वाली गंगा यात्रा को रवाना करेंगे।
Updated : 30 Jan 2020 7:14 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire