Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > उपराष्ट्रपति ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा - अब उप्र हर्ष और उल्लास का विषय है

उपराष्ट्रपति ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा - अब उप्र हर्ष और उल्लास का विषय है

उप राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के अमृत काल की नींव 2014 में पड़ गई थी।

उपराष्ट्रपति ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा - अब उप्र हर्ष और उल्लास का विषय है
X

मेरठ। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले चिंता का विषय था, जबकि अब हर्ष और उल्लास का विषय बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का बड़ा स्थान है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त हो गई है।

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि में शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन में मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश की बदले स्वरूप की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे किसान का बेटा कहा, यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज उसी चौधरी चरण सिंह विवि में मैं आया हूं। बदले हुए उत्तर प्रदेश को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की। पुराने उत्तर प्रदेश को चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने अब उत्तर प्रदेश को हर्ष और उल्लास का विषय बताया।

विश्व भारत का लोहा मान रहा


उप राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के अमृत काल की नींव 2014 में पड़ गई थी। 30 साल के बाद पहली बार देश में बहुत की सरकार बनी और उत्तर प्रदेश में भी बड़ा बदलाव आया। पिछले छह वर्ष में जो सोचा नहीं था, वह मुमकिन हो रहा है। इसलिए इस अमृत काल में मुझे 1857 की क्रांति के नायक की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला है। उनमें बड़ा जज्बा, राष्ट्रभक्ति थी और 800 से ज्यादा बंदियों को छुड़ाया। पूरे देश के अंदर एक नई चिंगारी उत्पन्न हुई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहते हुए मंगल पांडे द्वारा क्रांति की शुरूआत करने के स्थल पर गया तो यह जानकारी मिली। मेरे अंदर निराशा थी कि हम अपने शहीदों को भूल गए। स्वतंत्रता संग्राम के महायज्ञ में आहुति देने वालों को हम याद क्यों नहीं कर पाए। इतिहास में ये बात सही तरीके से क्यों नहीं समझाई गई। अमृत काल में ऐसे अनसुने और अज्ञात शहीदों और क्रांतिकारियों को याद किया जा रहा है। उनका अनुकरण भी करना है। आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। किसी भी बड़े संकट के समय दुनिया के देश भारत की ओर देखते हैं। इसका कारण है कि हमने भूले हुए लोगों को याद करना चालू कर दिया है। यह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। जो सोचा नहीं था, वह मुमकिन हो रहा है।

उप्र में विकास की नींव

उप राष्ट्रपति ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को लेकर चिंता होती थी। अब ऐसा बदलाव आया है, उससे मन प्रफुल्लित हो जाता है। सही मायने में विकास की गंगा इसी प्रदेश में बह रही है। पहले उप्र में अराजकता पराकाष्ठा पर थी। कानून व्यवस्था के मामले में उप्र उत्तम प्रदेश है। बिना ऐसी व्यवस्था के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उप्र में जो विकास की नींव अब पड़ रही है, उसका असर देश और विदेश पर पड़ेगा। सितंबर 2022 में एक बहुत बड़ा माइलस्टोन अचीवमेंट हुआ है। ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना। इस दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति होगा। आज सभी का मनोबल पराकाष्ठा पर है। दुनिया कौतूहल से हमारी ओर देख रही है।

इतिहास से अन्याय -

जगदीप धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमें हमारे शहीदों को ढूंढ़ना होगा। इतिहास ने बहुत बड़ा अन्याय किया है। 1857 कोई गदर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम था। वह हमारे अधिकारों की लड़ाई थी। राजा विजय सिंह गुर्जर की क्रांति का उल्लेख हमारे यहां नहीं मिलता बल्कि एक अंग्रेज इतिहासकार की पुस्तक में मिलता है। अज्ञात क्रांतिकारियों को चिहिन्त करके लोगों को उनके बारे में बताए। 18 साल की जाट वीरांगना शिव देवी तोमर ने 17 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया। चारों ओर अज्ञात शहीद मिलेगी। वंचित वर्ग से आने वाली मुजफ्फरनगर की महावीरी देवी ने अपनी 22 साथियों के साथ अंग्रेजों को मार गिराया। मेरठ और हरिद्वार के बीच के इलाके में वीरांगना रामप्यारी गुर्जर ने अंग्रेजों को खदेड़ा। पुलिस को लेकर नजरिया भी बदलना चाहिए। पुलिस को डराने वाले लोग आज कानून से डरे हुए हैं। इसी कारण मुख्यमंत्री को नया नाम तक दे दिया गया है।


Updated : 11 March 2023 1:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top