Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > राहुल और प्रियंका का काफिला हाथरस के लिए रवाना, डीएनडी पर कांग्रेसियों पर हुआ लाठीचार्ज

राहुल और प्रियंका का काफिला हाथरस के लिए रवाना, डीएनडी पर कांग्रेसियों पर हुआ लाठीचार्ज

राहुल और प्रियंका का काफिला हाथरस के लिए रवाना, डीएनडी पर कांग्रेसियों पर हुआ लाठीचार्ज
X

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 5 लोगों के साथ हाथरस जाने की मंजूरी मिल गई है। वहीं डीएनडी पर यूपी पुलिस को भीड़ हटाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

इससे पहले प्रियंका ने खुद टाटा सफारी गाड़ी चलाई, जिसमें उनके भाई और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आगे की सीट पर उनके साथ बैठे दिखे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, यह एक भयानक घटना है और हमें लड़की के प्रति अपना सम्मान दिखाना होगा। जो कुछ भी हुआ है, इस देश में इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।

Updated : 3 Oct 2020 12:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top