Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
X

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया। उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

आदित्यनाथ शुक्रवार शाम से गोरखपुर में हैं। गोरक्षनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद उन्होंने शनिवार तड़के ही अपनी दिनचर्या शुरू की। इसके बाद सुबह नौ बजे जनता दरबार शुरू किया। फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही वे उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों के हाथों में चिट्ठी थमाते जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री हर शिकायत से जुड़ी सही जानकारी देने की हिदायत भी दे रहे थे।

Updated : 2 March 2019 5:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top