- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
X
लखनऊ। सदन में राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 42 लाख 50 हजार आवास गरीबों को मिले हैं। 01.08 लाख आवास मुख्यमंत्री आवास योजना से मिला है। यह आवास पहले भी मिल सकती थी, उनके जीवन का सरलीकरण पहले भी हो सकता था। लेकिन तब सरकारों की कोई नीति नहीं थी।
आगे कहा कि वनटांगिया गांवों को वोटिंग के अधिकार नहीं था। यह लोग यहीं के थे, लेकिन इनके गांवों में सड़क नहीं, पानी नहीं, स्कूल नहीं, राशन नहीं। हमने इनके गांवों को राजस्व गांव के दर्जा दिया। आज इन लोगों ने पहली बार पक्के मकान देखे हैं।
मुसहर सहरिया, चेरो, कोल का इतिहास इतना ही पुराना है, जितना धरती माता का है। लेकिन किसी ने इनकी ओर ध्यान नहीं दिया। आज इनके पक्के मकान बन रहे हैं, बिजली कनेक्शन है, स्कूल है, राशन फ्री में है, उज्ज्वला का गैस सिलिंडर है। इन क्षेत्रों में आज लोगों के मन में विश्वास पैदा हुआ है। विश्वास यह कि मैं भी इस प्रदेश का नागरिक हूं। सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। यह पिछ्ली सरकारों में भी हो सकता था।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पूछते हैं कि हमने शिक्षा के लिए क्या किया। इन्हें बताना चाहिए कि बेसिक शिक्षा परिषद का हाल पहले क्या था? यह पूछते हैं 05 लाख नौकरियां कहां दीं ? इन्हें मालूम होना चाहिए कि 1.26 लाख भर्ती केवल बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ही हुआ है।
नीति आयोग ने देश के 112 जिलों का चयन एसप्रेशनल डिस्ट्रिक्ट के रूप में किया है। इसमें प्रदेश के आठ जिले हैं। ऐसे ही एक जिले श्रावस्ती में मैं गया तो वहां 120 विद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं था। आखिर पांच साल क्या कर रहे थे यह लोग? क्यों नहीं थे शिक्षक। आज कायाकल्प अभियान से 1.38 लाख स्कूलों की तस्वीर बदल गई है। स्मार्ट क्लास, डेस्क बेंच, शौचालय सब सुविधा दी गई है।