Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन से देश में एक विचार धारा का अंत : मसूद अहमद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन से देश में एक विचार धारा का अंत : मसूद अहमद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन से देश में एक विचार धारा का अंत : मसूद अहमद
X

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश में एक विचार धारा का अंत हो गया है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ मसूद अहमद ने शुक्रवार को कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के सर्वमान्य नेता थे। उनके निधन से देश से एक विचार धारा का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि अटलजी के देहावसान से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति होना असम्भव है।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व पुनः देश को मिलना असम्भव है। उनकी विचार धारा सबको एक साथ चलने के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगी। इसके पहले रालोद के पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मसूद अहमद की अध्यक्षता में अटल जी के सम्मान में एक शोकसभा का आयोजन किया। इस सभा में उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

शोक सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ यज्ञदत्त शुक्ला, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौहान, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी के साथ तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन गुरुवार को पांच बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लम्बी ​​बीमारी के बाद हो गया था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के स्मृति वन में किया जाएगा।

Updated : 17 Aug 2018 2:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top