Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सिंगल यूज प्लास्टिक स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ी बाधा, इससे मुक्ति पाना जरुरी - योगी आदित्यनाथ

सिंगल यूज प्लास्टिक स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ी बाधा, इससे मुक्ति पाना जरुरी - योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की दिलाई शपथ

सिंगल यूज प्लास्टिक स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ी बाधा, इससे मुक्ति पाना जरुरी - योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ। स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। इसका अभियान प्रधानमंत्री ने बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। इससे हम कई बीमारियों से मुक्ति पा जाते हैं। जबतक हम सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति नहीं पाते तबतक स्वच्छता अभियान अधूरा है। यह स्वच्छता में सबसे बड़ी बाधा है। प्लास्टिक के बैग में कोई वस्तु लेकर जाते हैं तो कैंसर की संभावना ज्यादा होती है। हर व्यक्ति को इससे मुक्ति का संकल्प लेना चाहिए।

ये बातें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय कही। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक यूज न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर खुद बीमारी को न्योता दे रहे हैं। यह जल्द खराब नहीं होता और पड़ा रहता है। यह प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बनता है। आज गोमाता का जीवन इससे खतरे में है। प्लास्टिक के बैग में कुछ फेंकते हैं तो वह खाती है और यह उसके पेट में पड़ा रहता है। पशुधन की इससे भारी क्षति होती है। वह बीमार रहती है तो दूध कैसे देगी।

यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने इससे मुक्ति का आह्वान किया। हमेंं प्रसन्नता है कि यहां सभी मुहल्लों में हमारे मंत्री और विधायकों ने इसे संपन्न किया है। सबको जागरूक किया है। सभी ने इसके लिए सहभागिता सुनिश्चित की है। हमें इसके प्रति सजग होना चाहिए। यह महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस कारण मुझे भी सिविल हॉस्पिटल से गांधी प्रतिमा तक मुझे भी प्लास्टिक बीनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रक्तबीज रूपी हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन में प्रधानमंत्री के इस अभियान में भाग लेने वालों को बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री बुधवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खुद भी सिविल अस्पताल से गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा कर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को सचेत किया। इसके बाद अटल बिहारी चौराहे के पास गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई।

Updated : 2 Oct 2019 12:02 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top