Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सपा-बसपा के कई दिग्गजों ने ली भाजपा की सदस्यता

सपा-बसपा के कई दिग्गजों ने ली भाजपा की सदस्यता

सपा-बसपा के कई दिग्गजों ने ली भाजपा की सदस्यता
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बुधवार को सपा-बसपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने सभी को प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर बससा-सपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश पासी (कौशाम्बी), तिलोई (अमेठी) से कांग्रेस के दो बार विधायक रहे डॉ. मुस्लिम और 2014 में कन्नौज लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे निर्मल तिवारी सहित प्रसिद्ध वालीवुड ऐक्टर मुकेश त्यागी शामिल रहे।

इसके साथ ही बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चित्रकूट पं. जगदीश प्रसाद गौतम, सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवरिया के नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री राजीव चौधरी (बुलन्दशहर), पूर्व महासचिव बसपा रामनरेश भारती (सीतापुर), सपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख कुसुम सिंह (प्रतापगढ़), कानपुर नगर निगम से बसपा पार्षद प्रदीप मिश्रा ने भीा भाजपा का दामन थामा।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कपूर, सपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण गांधी, सपा से धर्मेश शर्मा, बसपा से अलीगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश पाण्डेय, बसपा के अलीगढ़ ब्राहृाम भाई चारा कमेटी के पूर्व जिला संयोजक पंडित शिव प्रकाश पालीवाल, जोनल काॅडीनेटर आगरा अलीगढ़ मण्डल बसपा अजय शील गौतम, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अलीगढ़ के शैलेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अलीगढ़ के अमित उपाध्याय, राजीव उपाध्याय व आर्दश भारद्वाज, अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेन्द्र कठेरिया (मैनपुरी) व वष्रिठ समाजसेवी गंगा शरण पाण्डेय देवरिया तथा प्रेमचद्र अग्निहोत्री (कानपुर) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डॉ. तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहसंपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Updated : 3 April 2019 4:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top