Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, ब्रज क्षेत्र विकास पर की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, ब्रज क्षेत्र विकास पर की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, ब्रज क्षेत्र विकास पर की चर्चा
X

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए। इसके साथ ही योगी ने कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली दौरे पर योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्रियों से मुख्यमंत्री योगी ने बृज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर बैठक की। बृज क्षेत्र विकास को लेकर योगी ने गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा की परियोजना, ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 किमी.), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 किमी.) को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के सम्बंध में और मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एलआरटीएस) के निर्माण और मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर निर्माण पर भी चर्चा की। योगी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से वृंदावन-मथुरा-गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग को विकसित किये जाने को लेकर चर्चा की है। उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी से ब्रज क्षेत्र में पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार और पुनर्प्रतिष्ठा करने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की है।

Updated : 27 Jun 2022 1:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top