Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > आगरा में पत्नी प्रेमी संग होटल में मना रही थी रंगरेलियां, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लगाई पिटाई

आगरा में पत्नी प्रेमी संग होटल में मना रही थी रंगरेलियां, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लगाई पिटाई

हंगामे की जानकारी होने पर पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई

आगरा में पत्नी प्रेमी संग होटल में मना रही थी रंगरेलियां, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लगाई पिटाई
X

आगरा/वेबडेस्क। आगरा में लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। जिसमें एक एक महिला अपने पति को धोखा देकर होटल में प्रेमी संग रंगरेलिया मना रही थी। पति ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया फिर जमकर पिटाई लगाई।घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। हंगामे की जानकारी होने पर पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार, एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने प्रेमी के साथ रविवार को ट्रांस यमुना के एक होटल में आई थी। उसने यहाँ एक कमरा बुक किया था।इसकी भनक लगते ही पति अपने पने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंच गया। वह बाहर खड़ा होकर महिला का इंतजार करने लगा। होटल से बाहर निकलते ही पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को सामने देख महिला घबरा गए।वह बचने के लिए भागने की कोशिश करने लगी लेकिन पति और उसके दोस्तों ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और मारपीट शुरु कर दी।होटल के बाहर हंगामा होता देख आसपास के लोग वहां जुट गए। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया।

पत्नी के चरित्र पर था शक -

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पति ने कहा अगर मैं इसका पीछा न करता, तो मुझे कभी हकीकत पता ही नहीं चलती। ।दंपति के एक रिश्तेदार ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे।परिवार परामर्श केंद्र में 2 महीने पहले दोनों के बीच सुलह हुई। इसके बाद से वो पत्नी के साथ रह रहा था। रिश्तेदार ने कहा कि महिला के चरित्र पर शक था। जिसके चलते युवक नजर रखे हुए था। आज भी वह घर से निकली थी। तभी पीछा करते हुए पति होटल तक पहुंच गया।हालांकि देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Updated : 26 Jun 2023 11:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top