Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > उप्र में इस बार पहले से बड़ी जीत के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

उप्र में इस बार पहले से बड़ी जीत के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

उप्र में इस बार पहले से बड़ी जीत के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता
X

भाजपा राष्ट्रीय के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए बूथ प्रबंधन के मंत्र

सोशल मीडिया, लोकसभा समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ब्रज, मेरठ, कानपुर व बुंदेलखंड के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

आगरा । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य उप्र में बार 73 नहीं बल्कि 74 सीटें जीतने का है। हम 'मिशन' का लक्ष्य 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तर्ज पर पूरा करेंगे। '२०१४' दोहराने के लिए प्रतिबद्ध भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा बड़ी जीत के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। यहां सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नहीं दिखने चाहिए आपसी मतभेद

ब्रज, अवध और पश्चिम प्रांत के पार्टी नेताओं की होटल उत्कर्ष पैलेस में गुरुवार को आयोजित संयुक्त बैठक में अमित शाह ने पार्टी नेताओं से कहा कि इन तीनों प्रांत में लोकसभा की 39 और विधानसभा की 195 सीटें हैं। तीनों प्रांतों की 39 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति पर चर्चा करते हुए शाह ने साफ कहा कि पार्टी के आपसी मतभेद कहीं दिखने नहीं चाहिए। किसने पहले क्या किया और क्या नहीं, इसे भूलकर सभी काम में जुट जाएं। बूथस्तर पर सक्रियता दिखनी चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता नए मतदाता भी बनाए। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ और उपलब्धियां हर व्यक्ति तक पहुंचे।

उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र सरकार के 4 साल और प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संगठनात्मक स्तर से बूथ लेवल तक कैडर की मजबूती की बात रखी। बैठक में समिति के 35 नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष के समक्ष रिपोर्ट कार्ड पेश किया।


Updated : 6 July 2018 3:07 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top