Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > जानिए, ट्रंप और मेलानिया ने ताज का दीदार कराने वाले गाइड नितिन से पूछे 11 सावल

जानिए, ट्रंप और मेलानिया ने ताज का दीदार कराने वाले गाइड नितिन से पूछे 11 सावल

जानिए, ट्रंप और मेलानिया ने ताज का दीदार कराने वाले गाइड नितिन से पूछे 11 सावल
X

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को नितिन सिंह उर्फ रिंकू ने ताजमहल का दीदार कराया। इस दौरान नितिन करीब एक घंटे प्रेसिडेंट ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ रहा। नितिन ने इस दौरान ट्रंप ने कई बार मेरा नाम लिया। दुनिया की सबसे बड़ी शख्सियत द्वारा मेरा नाम लेना मेरे लिए बड़ी बात थी। उन्होंने मुझसे मेरा विजिटिंग कार्ड भी लिया।

गाइड नितिन ने बताया कि अमेरिकी दूतावास से राष्ट्रपति ट्रंप को ताजमहल भ्रमण कराने के लिए कहा गया। समय निर्धारित कर होटल अमर विलास के गेट पर मौजूद रहने को कहा गया। मेरी सुबह बदल चुकी थी। विश्व के शक्तिशाली लोकतंत्र के प्रमुख को गाइड करने की सूचना से शरीर में अलग ही जोश और उत्साह का संचार हो रहा था। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मानो मेरे पंख लग गए थे। हालांकि मैं पहले कई राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल का भ्रमण करा चुका हूं। लेकिन ये क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय बन पड़े।

नितिन ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से निर्धारित वक्त पर मैं होटल के गेट पर मिला। 'ताज के शहर' में आपका स्वागत है', कह गुड ईवनिंग किया। मैं उन्हीं के साथ गोल्फ कार्ट में बैठ गया। पू्र्वी गेट से होते हुए काफिला फोरकोर्ट पहुंचा। यहां उन्हें गेट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ट्रंप परिवार को रॉयल गेट लेकर पहुंचे। वहां से दाईं ओर बनी सीढ़ियों से उतरकर सेंट्रल टैंक गए।

- ट्रंप ने पूछा कि ये सीट किस बात के लिए रखी है? उन्हें बताया गया कि इस सीट से फोटोग्राफी कराने पर मुख्य गुंबद के साथ चारों मीनारें आ जाती हैं। उन्होंने ताज की स्थापत्यकला, वास्तु और इसके इतिहास की भी जानकारी ली।

- मीनारों और मुख्य गुंबद की एकरूपता के बारे में पूछा और साथ चलते-चलते लगा कि मोहब्बत की इस खूबसूरत इबारत से उनको भी लगाव हो गया है।

- प्रेसिडेंट ट्रंप ने सवाल किया कि ताजमहल बनाने में कितना समय लगा।

- इसके लिए पत्थर कहां से लाए गए।

- क्या शाहजहां खुद देखने के लिए आया करते थे।

- इसका मॉडल किसने तैयार किया था।

- ताजमहल क्यों बनवाया गया। उस समय क्या परिस्थितियां थीं। ट्रंप के सवाल उनकी ऐताहासिक इमारतों के बारे में उत्सुकता को बता रहे थे।

- उनकी पत्नी मेलानिया ने सबसे ज्यादा पच्चीकारी के बारे में रुचि दिखाते हुए सवाल किए।

- मेलानिया ने पूछा कि पच्चीकारी के कलाकार कहां रहते हैं। क्या ये यहीं बनाई जाती है। इस पर उन्हें बताया कि सभी कलाकार इसी शहर में रहते हैं। कई जगह वर्कशाप भी हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार जब अकेले आऊंगी तब पच्चीकारी के कलाकारों से मिलूंगी।

- शाहजहां के बारे में भी पूछा कि क्या उनके बेटे ने उन्हें कैद कर लिया था। इस पर बताया गया कि इतिहास के मुताबिक यही था।

- ट्रंप ने गोल्फ कार्ट के बारे में भी पूछा। उन्हें बताया गया कि ये ईको फ्रेंडली है। इसकी शुरुआत प्रदूषण बचाने के लिए हुई है।

Updated : 25 Feb 2020 5:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top