Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > आगरा में लव जिहाद का गंभीर मामला, मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से दोस्ती कर मौलवी बुलाकर जबरन किया निकाह

आगरा में लव जिहाद का गंभीर मामला, मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से दोस्ती कर मौलवी बुलाकर जबरन किया निकाह

हिंदू लड़कियों को फंसाना, इस्लाम कबूल करवाना, निकाह करके बच्चे पैदा करना और फिर छोड़ देना...

आगरा में लव जिहाद का गंभीर मामला, मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से दोस्ती कर मौलवी बुलाकर जबरन किया निकाह
X

आगरा। अपनी पहचान छुपाकर पहले हिन्दू लड़कियों से दोस्ती, फिर निकाह करने उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करना और फिर बच्चे पैदा करके उसे छोड़ने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हिंदू लड़कियों के साथ हो रहे लव जेहाद का ऐसा ही एक गंभीर मामला रविवार को आगरा में सामने आया। हिंदू युवती की आपबीती सुन पुलिस के भी कान खड़े हो गए।

कथित वामपंथी बुद्धिजीवी भले ही लव जिहाद को नकारते हो। इसे गंगा-जमुनी तहजीब का हवाला देते हो लेकिन, ऐसी न जाने कितनी घटनाएं है जो लव जिहाद को उजागर कर रही है। लव जिहाद ने ना जाने कितनी मासूम लड़कियांे को हिंदू धर्म छोड़ने पर मजबूर किया है।

आगरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें लव जिहादी राजा ने कई हिंदू लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। लव जिहादी राजा पहले हिंदू लड़कियों को फंसाता है। धर्म बदलवाकर निकाह करता है। इसके बाद बच्चे पैदा करके छोड़ देता है। यह उसकी अंतिम पत्नी रही पीड़िता का कहना है।

पीड़िता हिंदू युवती ने कहा कि मना करने पर लव जेहादी राजा युवतियों को बंधक बनाकर जबरन निकाह करता है। इसके बाद बच्चे पैदा करके तलाक, तलाक, तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लेता है। यह कहना है 2017 में उसके साथ शादी करने वाली एक युवती का। अब राजा ने उसे भी तलाक दे दिया है। मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2017 में उसके फोन पर एक नंबर से मिस कॉल आई। फोन करने पर सामने बात कर रहे युवक ने अपना नाम राजा बताया। पहचान न होने के कारण मैंने फोन काट दिया। इसके बाद राजा लगातार फोन करने लगा। उसने मेरे परिवार की कई पहचान ढूंढ ली। उसका हवाला देकर बात करने लगा। वह खुद को हमेशा हिंदू बताता और उसके साथ दोस्ती करने को कहा।

घर पहुंचने पर जानकारी हुई कि राजा हिंदू नहीं, मुस्लिम है

बताया कि पहले तो उसने मना किया लेकिन राजा उसके परिवार के बारे में जानकारी लेकर उसे जानने का हवाला देकर उसे दोस्ती के लिए राजी कर लिया। इसके बाद एक दिन उसने अपने घर वालों से मिलने के लिए बालूगंज स्थित अपने घर बुलाया। बताया कि जब वह उसके परिवार से मिलने उसके घर गई तो उसके होश उड़ गए। वहां पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि राजा हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम युवक है।

पहले बंधक बनाया, फिर किया शारीरिक शोषण

हिंदू युवति ने बताया कि जानकारी होने पर उसने विरोध किया और वहीं से जाने लगी। इस पर राजा व परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक मौलवी को घर बुलाया। जबरन धर्म परिवर्तन कराया निकाह किया। निकाहनामे पर भी जबरन दस्तखत करा लिए। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। घर में नौकरानी समझकर काम कराता। थकान या बीमार होने पर भी प्रताड़ित करता। राजा और घर वाले धर्म को लेकर आए दिन ताने मारते।

जबरन पैदा कराए बच्चे

हिंदू युवति ने बताया कि उसकी इच्छा के विपरीत उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। जबरन उसने बच्चा भी पैदा कराया। पीड़िता ने बताया कि घर में काम करते समय एक दिन कुछ सबूत मिले। इससे पता चला कि राजा खान इससे पहले भी कई लड़कियों के साथ निकाह करके उन्हें छोड़ चुका है। कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। राजा प्रेम के नहीं बल्कि लव जिहाद के मिशन पर काम करता है। पीड़िता ने जब इस बारे में राजा से बात की तो पूरे परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद तलाक बोलकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हुआ

लव जेहादी मुस्लिम युवक राजा से जैसे-तैसे बचकर थाना रकाबगंज पहुंची हिंदू युवती ने थाने में तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पहले तो पुलिस ने भी उसकी कुछ नहीं सुनीं। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लव जेदाह का एक मामला आया है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। विवेचना के बाद कार्यवाही की जाएगी।

-प्रदीप कुमार, थाना अध्यक्ष, रकाबगंज, आगरा।

Updated : 15 May 2023 7:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top