Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > पूर्व विधायक सहित बसपा के दो दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व विधायक सहित बसपा के दो दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व विधायक सहित बसपा के दो दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन
X

कई नेता भी बना रहे है मन अन्तिम बात होते ही हो जाएंगे शामिल

आगरा। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले बसपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। फतेहपुर सीकरी सीट की प्रभारी सीमा उपाध्याय ने चुनाव नहीं लडने का निर्णय लिया है, तो दो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसमें एक पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश और दूसरे हाल ही में पार्टी छोड़ चुके और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके उमेश सैंथिया हैं। दोनों नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने पट्का पहना सदस्यता दिलाई है।

बता दें कि गुटियारी लाल दो बार विधायक रहे चुके हैं। वर्ष 2007 में पश्चिम विधानसभा (वर्तमान दक्षिण) क्षेत्र से उन्होंने भाजपा के तीन बार के विधायक डॉ. रामबाबू हरित को हराकर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले परिसीमन के बाद क्षेत्र बंट गया था और छावनी विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित हो गया था। पार्टी ने दुबेश पर ही दांव खेला था। उन्होंने भाजपा को एक बार फिर मात दी थी, जिसमें भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश को 6700 वोटों से हराया था। वर्ष 2017 में बसपा ने उन्हें फिर अवसर दिया था, लेकिन इस बार भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश ने उन्हें हराकर जीत दर्ज की थी। सैंथिया ने रालोद-कांग्रेस गठबंधन से खेरागढ़ सीट पर वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें जीत तो बसपा के भगवान सिंह कुशवाह की हुई थी, लेकिन सैंथिया को भी 33 हजार वोट मिले थे। गत लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सैंथिया ने नीले खेमे का दामन थाम लिया था। पार्टी ने उन पर विश्वास जताया और 2017 में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। जीत से वे इस बार भी दूर रहे, लेकिन 37 हजार वोट हासिल किए थे।


Updated : 12 March 2019 3:30 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top