यमुना आरती कर लिया स्वच्छता का संकल्प
Naveen | 11 March 2019 4:25 PM GMT
X
X
आगरा। प्राचीन श्री कैलाश मंदिर पर सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद मां यमुना की भक्तों ने भव्य आरती उतारी। भक्तों ने पूजन से पूर्व घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। बाद में रंगोली सजाई और दीपदान किया। आरती का आयोजन महंत गौरव गिरि, सागर गिरि के मार्गदर्शन में श्री बाँके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक डॉ. मदन मोहन शर्मा ने किया।
आरती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक गोविंद जी ने मां युमना का पूजन किया। बाद में डॉ. यादवेंद्र शर्मा, अमित रावत, वीरेंद्र सिंह, मुकेश चाहर, पुष्कल गुप्ता, रामानुज मिश्रा, राधेश्याम यादव, प्रदीप कुमार, सिद्धार्थ तोमर, नंदू, रोहित प्रजापति, शिवम पाराशर, विपुल तिवारी, शिवराज सिंह बघेल आदि भक्तों ने मां युमना की आरती उतारी।
Updated : 11 March 2019 4:26 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire