Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > दिल्ली से बज रही घंटी....क्या आप भाजपा के सदस्य हैं ?

दिल्ली से बज रही घंटी....क्या आप भाजपा के सदस्य हैं ?

दिल्ली से बज रही घंटी....क्या आप भाजपा के सदस्य हैं ?
X

जानकारी कर पार्टी से जुड़े रहने का किया जा रहा अनुरोध

आगरा। तीन वर्ष पूर्व भाजपा ने मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया था। बड़े स्तर पर चले इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया था। अब इन सदस्यों के पास भाजपा मुख्यालय से फोन आ रहे हैं, जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या आप भाजपा के सदस्य हैं?

चुनाव को लेकर भाजपा इस समय पूरी सर्तकता के साथ काम कर रही है। 2014 के अंतिम माह से 2015 के आखिरी माह तक एक साल चले सदस्यता अभियान के माध्यम से आगरा महानगर में करीब 2 लाख नए सदस्य मिस्ड कॉल के माध्यम से बनाए थे।

वहीं पूरे प्रदेश में करीब 3 करोड़ नए सदस्य बने थे। अब फिर से मिस्ड कॉल के जरिए बने इन सदस्यों के पास भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति नाम की तस्दीक करने के बाद पूछता है कि क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? हां कहने के बाद उक्त व्यक्ति धन्यवाद कहता है और उसके बाद लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कहते हुए फोन काट देता है। अगर व्यक्ति न कहता है तो फिर ओके कहकर फोन काट देता है।

भाजपा सूत्रों की मानें तो अभियान में ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाया गया था, जिनका भाजपा नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों से सम्बंध था। सभी सदस्यों का अलग से डाटा एकत्र किया जाएगा। चुनाव के दौरान इस लोगों से फोन और एसएमएस के माध्यम से संपर्क कर प्रचार किया जाएगा।


Updated : 10 March 2019 6:10 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top