Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > मौसम की मेहमानवाजी से गदगद हुए विदेशी परिंदे

मौसम की मेहमानवाजी से गदगद हुए विदेशी परिंदे

मौसम की मेहमानवाजी से गदगद हुए विदेशी परिंदे
X

मौसम ने 15 से 20 दिन बढ़ा दिया प्रवास

आगरा। विदेशी परिंदे मौसम की मेहमानवाजी से गदगद हैं। कीठम पक्षी विहार में फ्लेमिंगो, पेलिकन, बार हेडेड गूज सहित विदेशी पक्षी सर्द मौसम में सूरज की किरणों के संग अठखेलियां कर रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से विदेशी पक्षियों का कीठम में प्रवास 15 से 20 दिन बढ़ा दिया है।

बता दें कि अक्टूबर से यूरोपियन देशों में बर्फ पडने लगती है। वहां से विदेशी पक्षी 403.09 हेक्टेयर में फैले कीठम सूर सरोवर पक्षी विहार का रुख करते हैं। यूरोपियन देशों में साइबेरिया के साथ ही अमेरिका सहित अन्य देशों से विदेशी पक्षी यहां आते हैं। इस बार बार हेडेड गूज, पिनटेल, कॉमनक्रेन सहित अन्य विदेशी पङ्क्षरदे कीठम में आए हैं। पिछले कुछ सालों से फरवरी में गर्म मौसम होते ही पक्षी लौटने लगते थे। मगर, इस बार फरवरी में बारिश और ओले पडने से तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। सर्द हवाओं में सूरज की किरणों के बीच कीठम झील में विदेशी पक्षी अठखेलियां कर रहे हैं। यहां पक्षी प्रेमियों को देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है। कीठम का माहौल साइबेरिया से आने वाले फ्लेमिंगो और पेलिकन को खूब रास आ रहा है। पिछले सालों में इन पक्षियों की संख्या करीब दो सौ थी, लेकिन इस साल बढक़र चार सौ पार हो गई है। सबसे ऊंचाई पर उडने वाले बार हेडेड गूज, पिनटेल, कॉमनक्रेन सहित अन्य पक्षियों की संख्या भी बढ़ी है।

गर्मी में विदेशी पक्षी लौटने लगते हैं, इस बार बारिश और ओले से सर्द हवाएं चल रही हैं, इससे विदेशी पक्षियों का कीठम में 10 से 15 दिन ज्यादा ठहराव हो सकता है।

आनंद कुमार-उप वन संरक्षक, वाइल्ड लाइफ

Updated : 4 March 2019 4:05 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top