अभिनन्दन की वापसी पर मना जश्न

X
By - Naveen |2 March 2019 11:42 AM IST
Reading Time: जमकर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
आगरा। विंग कमाण्डर अभिनन्दन के पाकिस्तान से भारत आने पर जहां पूरे भारत में जश्न मनाया गया, वही आगरा में भी लोगों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे लगाये।
भगबान टॉकीज चौराहे पर सेकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर सडक़ों पर उतर आए। आगे-आगे ढोल नगाड़े, तो पीछे-पीछे महिलायें और लोग थिरकते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लोगों का मानना है कि मोदी ने जिंदादिली का काम किया है। उन्हें पहले से मोदी पर भरोसा था कि वह विंग कमांडर अभिनदंन को रिहा जरूर करवाएंगे। दूसरी ओर सपा के कार्यकर्ताओं ने भी विजय जुलूस निकालकर अभिनन्दन की वापिसी पर खुशी का इजहार किया।
Next Story
