Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > पर्यटन के आकर्षण के रूप में विकसित हो यमुना आरती: बेबीरानी मौर्य

पर्यटन के आकर्षण के रूप में विकसित हो यमुना आरती: बेबीरानी मौर्य

पर्यटन के आकर्षण के रूप में विकसित हो यमुना आरती: बेबीरानी मौर्य
X

चैम्बर द्वारा धर्मपाल विद्यार्थी स्मृति व्याख्यान का आयोजन

आगरा। नेशनल चैम्बर द्वारा आयोजित धर्मपाल विद्यार्थी स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में रविवार को पहुंची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उद्योग की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत आज भी गांव में बसता है। देश में विकास हो रहा है, लेकिन आर्थिक विकास का लाभ गांव तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने चैम्बर से अपेक्षा की कि वो किसानों के उत्पादन को बाजार उपलब्ध कराए। साथ ही यह भी कहा कि एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर प्रतिदिन होने वाली यमुना आरती को रात्रि पर्यटन के आकर्षण के रूप में विकसित किया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैम्बर अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि राज्यपाल उत्तराखंड आगरा से हैं और आगरा के उद्योगों के संबंध में भली प्रकार समझती हैं। अत: अपने स्तर से कार्यवाही कर यहां व्याप्त औद्यौगिक संगटों का निवारण करें।

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में धर्मपाल विद्यार्थी की स्मृति में विष्नू कुमार गोयल, सुरेश चंद अग्रवाल, हस्तशिल्पी आशिफ, अपर्णा पोद्दार, कुलदीप सिंह गुजराल, गुरूप्रीत सिंह लूथरा, राकेश मंगल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

समारोह का संचालन सीताराम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में केके पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल, चैम्बर उपाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, विनय मित्तल, सुनील सिंघल, राज कुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनीश अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र तनेजा, अजय कंसल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद अमर मित्तल द्वारा किया गया।


Updated : 24 Feb 2019 5:58 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top