नए रागों के स्वर छेडऩे को आतुर है 'छू लूँ आसमां

X
By - Naveen |17 Feb 2019 10:19 PM IST
Reading Time: आगरा। साहित्यकार नूतन अग्रवाल ज्योति के शिल्पायन से प्रकाशित द्वितीय कविता संग्रह छू लूँ आसमां का लोकार्पण रविवार शाम मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार, शांति नागर, दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरीश अरोड़ा, कवि डॉ. कुमार मनोज, डॉ. मधु भारद्वाज, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, शिल्पायन के एमडी कपिल भारद्वाज, नूतन अग्रवाल ज्योति व विनोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कृति का लोकार्पण किया। संचालन कुमार ललित, अध्यक्षता शांति नागर, आभार विधायक जगन प्रसाद गर्ग व आशीर्वचन रानी सरोज गौरिहार ने दिए।
Next Story
