Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > लीडर्स संस्था के सदस्यों ने राजनाथ सिंह को भेंट किया थैला

लीडर्स संस्था के सदस्यों ने राजनाथ सिंह को भेंट किया थैला

लीडर्स संस्था के सदस्यों ने राजनाथ सिंह को भेंट किया थैला
X

आगरा। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के पदाधिकारी दलबल के साथ संसद भवन पहुंचे। वहां केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ऐसी चीज भेंट की कि वे मुस्कुराए बिना न रह सके। उन्होंने पदाधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया।

तपन ग्रुप, रेनबो हॉस्पिटल, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पंछी पेठा और विहर्ष सेवा मंच के साथ लीडर्स आगरा ने पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले आम जनता को बांटे हैं। जनता से अपील की गई कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पॉलीथिन का त्याग आवश्यक है। इसी क्रम में लीडर्स आगरा के महामंत्री और पूर्व पार्षद सुनील जैन के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने परम संरक्षक सुरेशचंद गर्ग (तपन ग्रुप) की अगुवाई में आज संसद भवन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कपड़े का थैला भेंट किया। उन्हें संस्था की तरफ से सुनील जैन ने इलायची की माला भी पहनाई। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने यूपी में पॉलीथिन पर रोक लगा दी है। इसके साथ-साथ आम जनता को भी अपने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पॉलीथिन का त्याग करना होगा। कपड़े के थैले का उपयोग करने से पॉलीथिन का उपयोग स्वत: ही खत्म होने लगेगा। आगरा में लीडर्स आगरा जैसी मुहिम प्रदेश में और सामाजिक संस्थाओं को भी चलानी चाहिए। उन्होंने इलायची की माला को अद्भुत बताया। इस अवसर पर वंदना सिंह, शिखा जैन, उद्यमी अवधेश अग्रवाल, दिव्य मेड़तवाल, अमित गोयल, राजीव सिंघल, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, मनोज गोयल, राहुल जैन, ओमप्रकाश मेडतवाल, करन सिंह आदि उपस्थित थे।


Updated : 14 Feb 2019 5:14 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top