Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > शहर के विकास में बढ़ गयी नागरिकों की भागीदारी

शहर के विकास में बढ़ गयी नागरिकों की भागीदारी

शहर के विकास में बढ़ गयी नागरिकों की भागीदारी
X

भारत के मन की बात कार्यक्रम में उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिए सुझाव

आगरा। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। भाजपा द्वारा एक अच्छी शुरूआत करते हुए पहली बार सीधे जनता के द्वार जाकर उसने सुझाव मांगे है। विकास के लिए जनता का क्या दृष्टिकोण है, इस पर जो भी विचार या सुझाव प्राप्त होंगे। इस आधार पर भाजपा अपने घोषणापत्र को तैयार करेगी।

गुरूवार को भारत के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत जनता के मन की बात जानने व सुझावों को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा आगरा आए। सुल्तानगंज की पुलिया स्थित गणेश वैंकट हॉल में आयोजित भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में उपस्थित नगर के उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव लिखित में पेटिका में डाले। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के पास प्रदेश के ऐसे 6 जिलों की जिम्मेंदारी है, जहां से वह सुझावों को प्राप्त करेंगे। सुझाव देने वालों में व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ रामबाबू हरित, चैम्बर से अतुल गुप्ता, सामाजिक क्षेत्र से विनय अग्रवाल, डॉ. रजनीश त्यागी, साक्षी कौशिक, पर्यटन क्षेत्र से डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, शिक्षा क्षेत्र से सरला सिंह आदि ने अपने अपने सुझाव दिए। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सभी सुझाव देने वालों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को सम्बंधित मंत्रालय में प्रेषित कर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, महापौर नवीन जैन, गामा दुबे, केशो मेहरा, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमित गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक जगमोहन गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन नरेंद्र सिंद्यल ने किया।


Updated : 14 Feb 2019 5:08 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top