Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > लोकसभा चुनाव से पूर्व 'नमो अगेन' अभियान चलाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव से पूर्व 'नमो अगेन' अभियान चलाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव से पूर्व नमो अगेन अभियान चलाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
X

वाहनों पर लगाएंगे स्टीकर, करेंगे पुन: केंद्र में मोदी का आव्हान

आगरा। भाजयुमो महानगर के पदाधिकारी मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व नमो अगेन के 1000 स्टीलर नगर के दो पहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहनों एवं मोबाइल फोन पर चिपका कर लोगों से एक बार पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह करेंगे

शनिवार को भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता में भाजयुमो के प्रदेशमंत्री आयुष पनवर ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक बूथ, मंडल और विधान स्तर पर किया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजयुमो महानगर प्रभारी नितेश शिवहरे, महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत, महामंत्री शैलू पंडित, उपाध्यक्ष राहुल आर्य, किशोर कुमार, बंटी बघेल, जगदीश सोलंकी, मीडिया प्रभारी अमित शिवहरे, मंत्री शशांक भदौरिया, मनीष साहू, राहुल चौधरी, लोकेश पलिया, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, विक्रम जादौन, भानु झा, प्रशांत दुबे, प्रवीण धाकड़, श्याम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


Updated : 10 Feb 2019 2:18 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top