पुरानी पेंशन बहाली पर लेखपाल लामबंद
आगरा। उत्तर प्रदेश के लेखपालों ने सरकार से अपनी मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को दर्जनों की संख्या में एकत्रित लेखपाल हड़ताल पर चले गए, जिससे राजस्व कार्य बाधित हो गया।
उत्तर प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का गठन किया गया है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुधवार 6 फरवरी से 12 फरवरी तक लेखपालों द्वारा प्रदेश व्यापी हड़ताल प्रस्तावित की गई है, जिसमें 6 माह से कम समय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को छोडक़र समस्त कर्मचारी भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की मांग की गई है। वहीं प्रदेश लेखपाल संघ के बाह अध्यक्ष अशोक वर्मा द्वारा सभी लेखपालों को एकत्रित कर कार्यालय पर सभी लेखपालों ने धरना देकर नारेबाजी की और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उप जिला अधिकारी बाह अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए कहा।
-
Naveen Savita
Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.