उस्ताद जाकिर हुसैन ने निहारा ताज
Naveen | 5 Feb 2019 2:39 PM GMT
X
X
आगरा। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने मोहब्बत की इमारत ताजमहल का दीदार किया। जाकिर हुसैन अपनी पत्नी और उनकी एक दोस्त के साथ मंगलवार सुबह ताजमहल पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक वे रुके और विभिन्न जगह से फोटोग्राफी भी कराई।
उस्ताद जाकिर अपनी पत्नी एंटोनियो और उनकी मित्र के साथ जब ताजमहल पहुंचे, तो वहां उन्हें देख ऑटोग्राफ लेने वालों की भीड़ जुट गई। उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया। संगमरमरी हुस्न का दीदार करते हुए उन्होंने अपने अंदाज में श्वाह ताजश् बोला। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटो भी खिंचवाए। गाइड से उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला, इतिहास आदि की जानकारी ली। करीब एक घंटा ताजमहल परिसर में रहने के बाद वे आगरा किला पहुंचे, यहां उन्होंने भ्रमण किया, जिसके बाद वे फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो गए।
Updated : 5 Feb 2019 2:40 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire