Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > रॉयल थीम पर आयोजित हुआ फैशन शो

रॉयल थीम पर आयोजित हुआ फैशन शो

रॉयल थीम पर आयोजित हुआ फैशन शो
X

नव वर्ष 2019 के कैलेंडर का मॉडल्स ने किया विमोचन

आगरा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी मॉडल्स रैम्प पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही थी, वहीं दूसरी ओर ऑडियंस अपनी तालियों के जरिए उनका हौसला अफजाई कर रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला सिकंदरा स्थित होटल केएलएस में आयोजित फैशन शो का। कार्यक्रम का मिस यूपी 2018 माधुरी शर्मा, मलय सरन, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, फैशन कोरियोग्राफर कपिल आहूजा ने किया।

सवमान संस्था के तत्वाधान मे आयोजित फैशन शो में रॉयल थीम पर नव वर्ष 2019 के कैलेंडर विमोचन किया गया। कार्यक्रम निर्देशक संध्या सिंह एंव आयोजक राज पालीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि अप्रैल माह में विदेशी मॉडल्स के साथ पहली बार आगरा रनवे वीक का आयोजन किया जायेगा। मंच संचालन गगन गौतम व अनुराग सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशीष लवानिया, चेतन मंगल, अंकित सिंह, डॉ. सचिन मल्होत्रा, सुभि चतुर्वेदी, साक्षी गुप्ता, वन्दगी शर्मा, रोमा ठकवानी, अजय शर्मा, टोनी ओबरॉय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Updated : 3 Feb 2019 6:05 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top