Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > भाजपा शिवाजी मण्डल की कार्यशाला में बूथ विजय पर जोर

भाजपा शिवाजी मण्डल की कार्यशाला में बूथ विजय पर जोर

भाजपा शिवाजी मण्डल की कार्यशाला में बूथ विजय पर जोर
X

दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर बूथ स्तर पर आयोजित होगा समर्पण दिवस

आगरा। भाजपा शिवाजी मण्डल की कार्यषाला रविवार को गंगा देवी सेवा सदन 100 फुटा रोड, केदार नगर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और 6 फरवरी के अलीगढ़ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा 2014 का चुनाव बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा था और पुन: 2019 में बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर केन्द्र में सरकार बनाएंगे। 6 फरवरी को राश्ट्रीय अध्यक्ष अमित षाह अलीगढ़ में बृजक्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया जायेगा। बृजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क प्रमुख केके भारद्वाज ने जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु 25 फरवरी को सेक्टर स्तर पर बैठकें होंगी। बैठक में मण्डल प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष निहाल सिंह धाकड, महानगर महामंत्री मनोज राघव, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

50 बसों से जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने

6 फरवरी को अलीगढ़ में होने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में आगरा महानगर तैयारियां जोरों पर है। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया है आगरा महानगर के 15 मंडलों के 1520 बूथों से लगभग 50 बस और 100 कारों द्वारा बूथ अध्यक्ष और प्रभारी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिए पहुंचेंगे।

Updated : 3 Feb 2019 6:02 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top