Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > कोहरे के साथ ठंड ने लिया यू टर्न

कोहरे के साथ ठंड ने लिया यू टर्न

कोहरे के साथ ठंड ने लिया यू टर्न
X

आगरा। सर्द हवाओं के सितम से ताजनगरी के लोग कांप रहे हैं। पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी का असर आगरा में दिखाई दे रहा है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

मैदानी शहर बर्फीली हवाओं के कारण कांप रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक दिन में पारा 20 से 22 डिग्री के बीच है, वहीं न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री के बीच बना हुआ है। आगरा में दस दिनों में शनिवार सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 21.5 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री नीचे है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। दिन में बादलों की लुकाछिपी के कारण तापमान दो से तीन डिग्री तक लुढक़ सकता है, वहीं सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कोहरे के कारण रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ताजमहल समेत ऐतिहासिक इमारतों पर पर्यटक ठिठुरते नजर आए।


Updated : 2 Feb 2019 4:33 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top