सेंट एन्ड्रूज में बारहवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

X
By - Swadesh Digital |1 Feb 2019 12:56 AM IST
Reading Time: आगरा। बरौली अहीर सेंट एन्ड्रूज स्कूल में बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सीए अपूर्वा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने लघुनाटिका, नृत्य एवं गीत की मनमोहक प्रस्तृति दी। मि. एन्ड्रूज का खिताब सोमू गुरूंग और मिस. एन्ड्रूज का खिताब दीपशिखा धाकरे को प्रदान किया गया। मि. डाएनामिक आबिस जैदी और मिस. डाएनामिक पारूल जैन बनी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन गीता गीगो ने दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या साहिबा खान, उप प्रधानाचार्या रीता रॉव तथा बीडी दुबे उपस्थित रहे। निर्णारूक मंडल में अमित कुमार, भावना शर्मा, उमा अली और सुनीता बत्रा रही।
Next Story
