Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > अपने पूर्वजों के गौरव को हमेशा स्मरण रखें युवा: पदमजी

अपने पूर्वजों के गौरव को हमेशा स्मरण रखें युवा: पदमजी

अपने पूर्वजों के गौरव को हमेशा स्मरण रखें युवा: पदमजी
X

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी महानगर द्वारा आयोजित सूर्य नमस्कार महायज्ञ

आगरा। विश्व भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। इसलिए जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। इसलिए युवा भय से दूर रहकर भक्ति और शक्ति के विश्व भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। इसलिए जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। इसलिए युवा भय से दूर रहकर भक्ति और शक्ति के साथ अपने पूर्वजों के गौरव को हमेशा स्मरण रखें और समाज को परिवर्तन की दिशा में आगे लेकर जाएं। यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदमजी का। शनिवार को वह स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी महानगर द्वारा आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित सूर्य नमस्कार महायज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित नगर के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

शक्ति में जीवन और निर्बलता में मृत्यु

पदमजी ने कहा कि स्वामी जी ने भारत को विश्व गुरू बनाने के मार्ग को प्रशस्त करते हुए कहा था कि हमें ऐसे युवा चाहिए जो, तन से और मन से राष्ट्र की सेवा कर सकें। अपने अंदर की जो बुराईयां हैं, उसको दूर करते हुए समाज परिवर्तन का कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि शक्ति में जीवन है और निर्बलता में मृत्यु।

आगरा से वृंदावन गए थे स्वामी जी

पदमजी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो जाने से पूर्व आगरा की धरती पर कदम रखा और यहीं से वह वृंदावन गए और अपनी आध्यात्मिक चेतना को बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल बातों में परिवर्तन न हो, चरित्र में भी दिखाई देना चाहिए।

इन्होंने ने भी दिया संबोधन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानसिक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने कहा कि आपका संघर्ष जितना अधिक होगा, उतना ही आप सक्षम बनेंगे। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि स्वामी ने भारतीय दर्शन व हिन्दुत्व का विश्व में प्रचार किया। विशिष्ठ अतिथि सीएस सतेंद्र ने कहा कि स्वामी जी ने विश्व में भारत को पहचान दिलायी। कार्यक्रम में नगर के 9 विद्यालयों के 887 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। सभी ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं व तिष्ठ योग का प्रदर्शन किया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में ललित श्रीवास्तव में सूर्य नमस्कार कराया। आभार पश्चिम महानगर कार्यवाह अरविंद सिंह ने दिया और संचालन पूर्वी महानगर के विद्यार्थी कार्यवाह मदन गोपाल ने किया। कार्यक्रम की भूमिका महानगर विद्यार्थी प्रमुख बबलू चौधरी ने रखी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख जसराना डॉ. संजीव यादव, प्राचार्य आगरा कॉलेज बीके माहेश्वरी, क्रीड़ा भारती के ब्रजप्रांत मंत्री एड. राजेश कुलश्रेष्ठ, विभाग सह प्रचारक गोविंद जी, पश्चिम महानगर प्रचारक नमन जी, पूर्वी महानगर प्रचारक सचिन जी, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुनील जी, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, पश्चिम महानगर विद्यार्थी कार्यवाह शिवम जी, रोहित, महानगर संघचालक मुरारीलाल कश्यप, एड. अशोक चौबे, शिक्षण मंडल के अमित रावत, विवि के चीफ प्रोक्टर मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Updated : 12 Jan 2019 5:38 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top