छात्रों द्वारा आज आयोजित होगा सूर्य नमस्कार महायज्ञ
Swadesh Digital | 11 Jan 2019 4:43 PM GMT
X
X
आगरा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी महानगर द्वारा आगरा कॉलेज मैदान में विशाल सूर्य नमस्कार महायज्ञ एवं तिष्ठ योग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद मजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में आगरा महानगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं द्वारा सूर्य आराधना करेंगे। महानगर विद्यार्थी प्रमुख बबलू चौधरी व महानगर विद्यार्थी कार्यवाह मदन गोपाल ने बताया कि पिछले दो सप्ताहों से महानगर के विभिन्न स्कूलों में छात्रों को सूर्य नमस्कार व तिष्ठ योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आज सभी छात्र मिलकर भगवान भास्कर की आराधना करेंगे।
Updated : 11 Jan 2019 4:45 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire