Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > हिंदूवादी संगठन ने ताजमहल पर किया जलाभिषेक, पुलिस ने किया अरेस्ट

हिंदूवादी संगठन ने ताजमहल पर किया जलाभिषेक, पुलिस ने किया अरेस्ट

हिंदूवादी संगठन ने ताजमहल पर किया जलाभिषेक, पुलिस ने किया अरेस्ट
X

आगरा। आगरा में कुछ हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने ताजमहल का जलाभिषेक किया। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने ताजमहल से करीबन 300 मीटर की दूरी से ताजमहल का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हर- हर महादेव और जय श्री राम के नारे भी लगाए।



आगरा में एक हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने ताजमहल का सांकेतिक जलाभिषेक किया। हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने ताजमहल से करीबन 300 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित ताज कॉरिडोर की तरफ से यमुना किनारे पहुंचकर ताजमहल का सांकेतिक जलाभिषेक किया। कार्यकर्त्ता इस दौरान पुलिस को चकमा देते हुए ताज कॉरिडोर की ओर से यमुना किनारा पहुंचे और वहां जलाभिषेक करते हुए हर- हर महादेव और जय श्री राम के नारे लगाए।एक हिन्दूवादी कार्यकर्ता के अनुसार उन्होंने आज के दिन ताजमहल पर कुछ भी ऐसा न करने का प्रशासन से वादा किया था। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं को पकड़ा और उनको हाउस अरेस्ट किया। इसी बात से नाराज़ होकर हमारे कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर जलाभिषेक किये जाने का निर्णय लिया।

Updated : 5 Aug 2022 6:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top